Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 9, 2026

तैयारीः बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी

 तैयारीः बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में ऐसे इच्छुक बच्चों को प्लेसमेंट की सुविधा देगी जो आगे पढ़ाई नहीं करना चाहते या फिर जो 12वीं के बाद ही करियर बनाना चाहते हैं। इसके लिए बड़े व्यावसायिक कंपनियों की मदद ली जाएगी। इसमें बड़ी कंपिनयों और बड़े औद्योगिक घरानों से भी सहयोग लिया जाएगा।

बिहार सरकार अब सरकारी स्कूलों के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाई के बाद सीधे रोजगार से जोड़ने की तैयारी में है। इस व्यवस्था का मुख्य लक्ष्य उन विद्यार्थियों को अवसर देना है, जो इंटरमीडिएट के बाद परिवार की आर्थिक स्थित या अन्य कारणों से कामकाजी दुनिया में प्रवेश करना चाहते हैं। ऐसे बच्चों को विद्यालय से ही प्लेसमेंट की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।





तैयारीः बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link