Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 13, 2026

फर्जी डिग्री पर बहाल शिक्षक मामले में डीइओ से रिपोर्ट मांगी

 फर्जी डिग्री पर बहाल शिक्षक मामले में डीइओ से रिपोर्ट मांगी

प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने पटना प्रमंडल जिलों से संबंधित 30 मामलों की सुनवाई की. इस दौरान बक्सर के रामजी यादव की शिकायत पर डीइओ बक्सर से फर्जी डिग्री पर बहाल शिक्षक के मामले में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये. शिकायत में जिला शिक्षा कार्यालय बक्सर की मिलीभगत से फर्जी डिग्री पर शिक्षक की बहाली की शिकायत की गयी है.


 वहीं बक्सर के ही मो. नासिर हसन द्वारा एक शिक्षक के पर भुगतान की गयी राशि की वसूली से संबंधित शिकायत पर डीएम बक्सर को संबंधित नीलाम पत्र वाद को तेजी से पूरा करने व जांच में तत्कालीन बीडीओ की भूमिका पाये जाने पर उन पर भी आरोप गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिये. इसके अलावा बक्सर की पूनम देवी ने बिना किसी कारण जीविका के सीएम पद से हटाये जाने की शिकायत पर डीएम को डीडीसी से जांच कराकर रिपोर्ट देने को कहा. वहीं नालंदा जिले के गोरेलाल प्रसाद ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित घोसरावां - रानीसराय सड़क के किनारे नाला निर्माण नहीं किए जाने के कारण स्थानीय लोगों को होने वाली कठिनाइयों के बारे में बताया. प्रमंडलीय आयुक्त ने अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग नालंदा को शिकायतकर्ता के साथ मामले की समीक्षा करने तथा डीएम नालंदा के माध्यम से रिपोर्ट उपलब्ध कराने की बात कही.

फर्जी डिग्री पर बहाल शिक्षक मामले में डीइओ से रिपोर्ट मांगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link