Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 9, 2026

Gold Silver Price Today: सोना गिरा तो चांदी चमकी, आज कितना नीचे आया सोना? दिल्ली से आपके शहर तक क्या है रेट?

Gold Silver Price Today: सोना गिरा तो चांदी चमकी, आज कितना नीचे आया सोना? दिल्ली से आपके शहर तक क्या है रेट?

नई दिल्ली: सोने-चांदी (Gold Silver) के दाम में कभी आग लग रही है तो कभी दाम धड़ल्ले से नीचे आ रहे हैं। इस सप्ताह की शुरूआती दोनों दिनों में उतार-चढ़ाव जारी रहा। ऐसे में आज के दामों पर नजर रखना बेहद दिलचस्प होगा। इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो वैश्विक बाजार में दोनों धातुओं के दाम में गिरावट आई है। आइए बुलियन मार्केट के दामों पर एक नजर डालते हैं।




इंटरनेशनल मार्केट में गिरे दाम

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने और चांदी दोनों धातुओं के दाम गिरते दिखे। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.39% तक गिरा (Gold Price on Comex) और कीमत 4421.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 1.07% तक गिर गए और ऐसे में कीमत 66.950 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

MCX पर कितना गिरा सोना?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 246 रुपए तक नीचे आया और कीमत ₹1,52,333 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह करीब सुबह 9 बजे 250 रुपए तक चढ़ गई और कीमत ₹2,39,349 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।

घरेलू बाजार में क्या है हाल?

बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में सोने के दाम गिरे हैं तो चांदी में तेजी आई है। MCX पर सोना (Gold Price) गिरकर करीब ₹1.52 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव में (Silver Price) तेजी आई हैं। दाम चढ़कर ₹2.39 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

आपके शहर के दाम

भारत में सोने के दाम में तेजी आई है। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹1,52,333 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,39,682 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,14,285 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹2,38,160 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।


Gold Silver Price Today: सोना गिरा तो चांदी चमकी, आज कितना नीचे आया सोना? दिल्ली से आपके शहर तक क्या है रेट? Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link