Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 10, 2026

किसान की बेटी बनीं IAS अफसर, पहली ही पोस्टिंग में सासाराम की SDM बनीं प्रिया रानी

किसान की बेटी बनीं IAS अफसर, पहली ही पोस्टिंग में सासाराम की SDM बनीं प्रिया रानी

IAS Priya Rani UPSC Success Story: बिहार की प्रशासनिक सेवाओं में एक नया और बेहद प्रेरणादायक नाम जुड़ा है- IAS प्रिया रानी। 2024 बेच की इस युवा आईएएस अधिकारी ने रोहतास जिले के सासाराम अनुमंडल मे सब डिविजनल ऑफिसर (SDM) के रूप मे पदभासंभाला है। एक बेहद साधारण किसान परिवार की बेटी से लेकर देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा की कमान संभालने तक का प्रिया रानी का सफर लाखो युवाओं के लिए उम्मीद की एक नई किरण है।



किसान परिवार से नाता और शानदार पढ़ाई

प्रिया रानी मूल रूप से बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ स्थित कुरकुरी गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता एक किसान है और माता गृहणी हैं। घर की आर्थिक परिस्थितिया  सामान्य होने के बावजूद उनके माता-पिता ने उनकी शिक्षा में कभी कोई कमी नही आने दी। प्रिया शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहीं। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने रांची के प्रसिद ्ध संस्थान बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT) से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग मे बी. टेक (B.Tech) की डिग्री हासिल की।

लगातार दो बार UPSC क्रैक कर रचा इतिहास


प्रिया रानी का संकल्प इतना मजबूत था कि उन्होंने पहले ही प्रयास मे यूपीएससी 2021 की परीक्षा में 284वीं रैंक हासिल की। इसके आधार पर उन्हें इंडियन डिफेंस एस्टेट्स सर्विस (IDES) अलॉट हुई। लेकिन उनका असली लक्ष्य तो आईएएस (IAS) बनना था। उन्होंने हार नही मानी और अपनी तैयारी जारी रखी। आखिरकार UPSC 2023 की परीक्षा मे उन्होंने ऑल इंडिया 69वीं रैंक (AIR 69) लाकर अपना सपना सच कर दिखाया और उन्हें बिहार कैडर मिला।


पहली पोस्टिंग और प्राथमिकताएं

सासाराम की एसडीएम के रूप में अपनी पहली मुख्य पोस्टिंग मिलने के बाद प्रिया रानी ने तुरंत एक्शन मोड में काम शुरू कर दिया। उन्होंने साफ किया कि एसडीएम ऑफिस मे आने वाले हर फरियादी की बात संवेदनशीलता से सुनी जाएगी। पारदर्शी प्रशासन, बेहतर कानून-व्यवस्था और सरकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हाल ही में उन्होंने पदभार संभालने के बाद उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण कर छात्राओं की शिक्षा और भोजन की गुणवत्ता की जांच भी की। प्रिया रानी का यह सफर साबित करता है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो गांव देहात से निकलकर भी बड़े से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है।

किसान की बेटी बनीं IAS अफसर, पहली ही पोस्टिंग में सासाराम की SDM बनीं प्रिया रानी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link