जीआईसी में अंग्रेजी माध्यम के अनुभाग को लेकर विभाग गंभीर,अगस्त 2019 में सरकार ने किया था आदेश, कई जिलों में लागू नहीं।
- 75 जिले में से प्रत्येक के एक राजकीय इंटर कॉलेज में एक सेक्शन अंग्रेजी का होगा।
- 411 बालक और 405 बालिका राजकीय इंटर कॉलेज वर्तमान में पूरे प्रदेश में है।
प्राथमिक विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में अपार सफलता के बाद इसे आगे बढ़ाते हुए इंटर कॉलेज स्तर तक अंग्रेजी का एक सेक्शन किया गया है ताकि अधिक से अधिक बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से जोड़ा जा सके। इंटर कॉलेज में अंग्रेजी माध्यम को लेकर सरकार गंभीर हो गई है।
प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम के सफल होने के बाद 2019 में 5000 प्राथमिक और 1000 उच्च प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी से पढ़ाई कराने का निर्णय लिया था।
प्रदेश में अभिभावकों ने भी अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों का स्वागत किया है और इनकी संख्या भी बड़ी है। शासन के आदेश के बाद कई जिलों में इनका पालन नहीं किया गया। इसी को देखते हुए अंजना गोयल ने गुरुवार को पत्र जारी कर नए सत्र से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करवाने को कहा है।