Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, March 23, 2020

Today's Breaking News:- देश/विदेश की ताजा खबरें 23/03/2020

Today's Breaking News:- देश/विदेश की ताजा खबरें 23/03/2020


Today's Breaking News:- 23 मार्च की देश/विदेश की प्रमुख खबरें जानें -

  • दिल्ली-एनसीआर में लॉकडाउन

     दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस की महामारी से बचने एवं रोकथाम के लिए राजधानी में 23 मार्च 2020 से 31 मार्च 2020 तक लॉकडाउन की घोषणा की है|

  • रेलवे विभाग द्वारा 31 मार्च तक सभी यात्री सेवाएं रद्द कर दी गई

     कोरोना वायरस की जंग में रेलवे मंत्रालय ने 31 मार्च तक सभी सरकारी रेलगाड़ियों की सेवाएं रद्द कर दी है| साथ ही दिल्ली समेत देश की सभी मेट्रो सेवाएं 31 मार्च तक बन्द कर दी है|

  • प्रदेश की सभी जिला अदालतें 28 मार्च तक रहेंगी बन्द

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य की सभी जिला अदालतों को 28 मार्च तक बन्द रखने का आदेश दिया है|

  • 17 राज्यों के 339 जिलों में लॉकडाउन

कोरोना वायरस के बढ़ते  हुए प्रकोप के चलते रविवार 22 मार्च के जनता कर्फ्यू के बाद 17 राज्यों के 339 जिलों में लॉकडाउन की घोषणा की है| उत्तर प्रदेश के 15 जिलों को पूरी तरह से बन्द कर दिया गया है|
पूरी तरह से बन्द राज्य-
     उत्तराखंड          पंजाब         ओडिशा        पश्चिम बंगाल
         दिल्ली              तेलंगाना       बिहार           आंध्र प्रदेश
         छत्तीसगढ़         जम्मू कश्मीर       झारखंड       राजस्थान    
        नागालैंड           चण्डीगढ़       

  • भाजपा सरकार लोगों को करुणा भारत से बचाव के लिए सोशल मीडिया पर जागरूक करेगी

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण भाजपा सरकार अब लोगों को सोशल मीडिया पर जागरूक करेगी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने भाजपा के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि रविवार को जनता कर्फ्यू की सफलता के बाद लोगों को एकजुट होकर इस समस्या से निकलने कादर संकल्प लिया है। उन्होंने कहा जंतर कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए सभी देशवासियों को तहे दिल से शुक्रिया। उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक करने के लिए लोगों को सोशल मीडिया पर लगातार अभियान जारी रखें। लोगों को वायरस से बचाव के तरीके बताएं, तथा अफवाह से दूर रहने को कहा है।
 उन्होंने कहा है कि छोटे बड़े कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि वह किन सरकार राज सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए इस असाध्य बीमारी के बचाव के सुझावों को जनता तक पहुंचाने की कोशिश करें। कुछ लोग गलत जानकारी देकर वातावरण को बिगाड़ने की कोशिश करते रहते हैं जिनसे सतर्क रहने की जरूरत है। सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप फेसबुक टि्वटर इंस्टाग्राम आदि के जरिए लोगों को सही जानकारी पहुंचाएं। जागरूक अभियान को आगे बढ़ाने की कोशिश करते रहें।
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सभी प्रयासरत हैं| इसके लिए 10,000 आइसोलेशन व क्वॉरेंटाइन बेड की व्यवस्था की जा रही है। कोरोना वायरस के काफी संख्या में मामले बढ़ चुके हैं, जिसको देखते हुए सरकार जांच की व्यवस्था को विस्तार देने में लगी हुई है इसके लिए गोरखपुर व मेरठ में मेडिकल कॉलेजों, सेना के कमांडो हॉस्पिटल में सुविधा शुरू कर दी गई है तथा प्रयागराज और झांसी मेडिकल कॉलेज में इसकी सुविधा एक-दो दिन में शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक 2000 बेड की व्यवस्था हो चुकी है। तथा आगे की स्थिति को देखते हुए सरकार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने यह भी बताया है कि करुणा को लेकर आम जनता में अफरा-तफरी का माहौल ना बनने पाए। तथा झूठी अफवाहों को फैलने से रोका जाए।

Today's Breaking News:- देश/विदेश की ताजा खबरें 23/03/2020 Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link