Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 20, 2020

प्रदेश सरकार का दावा:- सपा राज में 5 वर्ष में जितनी भर्ती, योगी सरकार की 3 वर्ष में ही उससे ज्यादा

 प्रदेश सरकार का दावा है कि राज्य लोक सेवा आयोग ने पिछली सपा सरकार के पांच वर्ष के शासनकाल में जितनी भर्तियां की थी| उससे अधिक भर्ती सरकार की 3 वर्ष के कार्यकाल में हो गई है|
 सरकार की ओर से शनिवार को आयोग की भर्तियों का तुलनात्मक लेखा-जोखा जारी किया गया| इसके मुताबिक आयोग ने सपा शासनकाल में कुल 26000 अभ्यर्थियों का चयन किया तो फिर दूसरी तरफ योगी सरकार के 3 वर्ष के कार्यकाल में ही 26103 पदों पर चयन किया जा चुका है| इनमें 141 उपजिलाधिकारी ,184 डिप्टी एसपी ,4061 एलोपैथिक चिकित्सा अधिकारी, 777 होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी ,969 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी व 535 डेंटल सर्जन शामिल है| पीसीएस-जे  के भी 610 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं| इसके अलावा 6566 अधिकारियों को पदोन्नति के जरिए चयनित किया गया है |सपा शासनकाल में केवल 1588 अधिकारियों को ही पदोन्नति मिली थी|
इसके अलावा इस सरकार ने समयबद्ध विज्ञापन परीक्षा की स्कीम ,परीक्षा परिणाम घोषित करना सुनिश्चित किया है| इन 3 वर्षों में किसी भी परीक्षा के विरुद्ध न्यायालय में कोई  स्थगनादेश नहीं दिया गया है|  दूसरी ओर पिछली सरकार में आयोग के अध्यक्ष को हाईकोर्ट ने बर्खास्त किया, सचिव को भी हाईकोर्ट ने हटाया| सपा शासनकाल की नियुक्ति की सीबीआई जांच कर रही है| आयोग के इतिहास में पहली बार पीसीएस 2015 की प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्न पत्र भी सपा शासनकाल में ही लीक हुआ|



 

प्रदेश सरकार का दावा:- सपा राज में 5 वर्ष में जितनी भर्ती, योगी सरकार की 3 वर्ष में ही उससे ज्यादा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link