Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, November 29, 2020

69000 सहायक अध्यापक भर्ती के दूसरे चरण की सूची सोमवार या मंगलवार को हो सकती है जारी

परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती के दूसरे चरण की सूची सोमवार या मंगलवार को जारी हो सकती है। रविवार को अवकाश होने के कारण कम संभावना है। बेसिक शिक्षा परिषद ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। एनआईसी से सूची मिलने के बाद दो दिसंबर को शुरू हो रही काउंसिलिंग से पहले जारी कर दी जाएगी।

69000 सहायक अध्यापक भर्ती के दूसरे चरण की सूची सोमवार या मंगलवार को हो सकती है जारी


पूर्व में एक जून को जारी सूची में कोई संशोधन नहीं किया गया है इसलिए पूर्व में आवंटित जिलों में ही अवशेष चयनितों की काउंसिलिंग होगी। बेसिक शिक्षा परिषद ने एक जून को 69000 पदों के सापेक्ष 67867 अभ्यर्थियों की सूची जारी की थी। अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण 1133 पद खाली रह गए थे। इसमें से 31277 अभ्यर्थियों की चयन सूची पहले चरण में 12 अक्तूबर को जारी हो चुकी है।

69000 सहायक अध्यापक भर्ती के दूसरे चरण की सूची सोमवार या मंगलवार को हो सकती है जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link