Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, November 6, 2020

ट्रेनिंग पूरी न करने पर 13 शिक्षकों का वेतन रोका,नोटिस जारी

ट्रेनिंग पूरी न करने पर 13 शिक्षकों का वेतन रोका,नोटिस जारी

15 दिन तक लेनी थी ऑनलाइन ट्रेंनिंग शिक्षक संघ ने बताया तुगलकी फरमान

 फतेहाबाद-शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों को दी जा रही निष्ठा प्रशिक्षण ना लेने पर खंड भट्टू कला के 13 शिक्षकों पर विभाग ने कार्रवाई की है।16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दी जाने वाली ऑनलाइन ट्रेनिंग से अनुपस्थित रहने पर 13 शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है।

इसके अलावा कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है ।नोटिस खंड शिक्षा अधिकारी भट्टू कला कार्यालय की तरफ से जारी किया गया है।

नोटिस जारी होने और वेतन रोकने पर वीरवार को शिक्षकों का प्रतिनिधिमडल जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग से मिला। D.e.o. सिहाग ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि समाधान निकाला जाएगा।जारी हुए नोटिस में कहा गया है कि निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अध्यापकों ने प्रशिक्षण पूरा नहीं किया है और अनुपस्थित रहे हैं




ट्रेनिंग पूरी न करने पर 13 शिक्षकों का वेतन रोका,नोटिस जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link