यूपी में दिवाली के बाद प्राइमरी स्कूल खोलने पर विचार
प्रदेश के सभी सरकारी प्राइमरी तथा उच्च प्राइमरी स्कूलों को दीपावली के बाद खोलने का विचार शुरू हो गया है। इसके लिए गाइडलाइंस तैयार की जा रही है।
जूनियर 6 से 8 तक की कक्षाएं नवंबर के दूसरे पखवारे में और एक से पांच तक के प्राइमरी स्कूलों को दिसंबर में खोलने की तैयारी की जा रही है।
वही बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी के मुताबिक अभी स्कूल खोलने का कोई निर्णय फिलहाल नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा स्कूल खोलने की संभावनाओं पर अभी विचार कर रहे हैं। बच्चों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है
