Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, November 5, 2026

प्रत्येक ग्राम पंचायत में 80 प्रतिशत आबादी की स्वगणना कराने का लक्ष्य

प्रत्येक ग्राम पंचायत में 80 प्रतिशत आबादी की स्वगणना कराने का लक्ष्य

बरेली। जनगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना कराई जाएगी। एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक जनगणना होगी।


जनगणना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अब गांवों से लेकर शहर के सार्वजनिक स्थलों तक प्रचार अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत की कुल आबादी के सापेक्ष 80 प्रतिशत लोगों की स्वगणना कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बुधवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी देवयानी ने जनगणना के द्वितीय चरण के प्रचार-प्रसार को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवालयों में स्वगणना हेल्प डेस्क स्थापित कराने और पंचायत सहायकों के माध्यम से गणना फार्म वितरित कराने के निर्देश दिए।


सीडीओ ने लोगों की इस संबंध में आशंकाएं दूर करने और स्वगणना के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। बैठक में जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव, डीपीआरओ कमल किशोर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे

प्रत्येक ग्राम पंचायत में 80 प्रतिशत आबादी की स्वगणना कराने का लक्ष्य Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link