Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, November 5, 2026

राज्य अध्यापक और सीएम शिक्षक पुरस्कार के आवेदन 10 नवंबर से

 लखनऊ। प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और शिक्षक 10 से 30 नवंबर तक राज्य अध्यापक पुरस्कार और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बुधवार को इसकी समयसारिणी जारी कर दी। चयन प्रक्रिया 24 जनवरी 2027 तक पूरी की जाएगी। 



माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) और संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों, प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों, प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए चुना जाएगा। आवेदन विभाग की वेबसाइट https://upmsp.edu.in पर भरे जाएंगे। 



जिला स्तरीय समिति एक से 15 दिसंबर तक आवेदनों का परीक्षण और स्थलीय सत्यापन कर पात्र अभ्यर्थियों के प्रस्ताव मंडलीय समिति को भेजेगी। मंडलीय समिति 16 से 30 दिसंबर तक प्रस्ताव निदेशालय स्तरीय चयन समिति को भेजेगी। इसके बाद 31 दिसंबर से 14 जनवरी 2027 तक प्रस्ताव राज्य स्तरीय समिति को भेजे जाएंगे। राज्य स्तरीय समिति 15 से 24 जनवरी तक चयन प्रक्रिया पूरी करेगी। चयन वर्ष 2022 में निर्धारित मानकों के आधार पर होगा। 

राज्य अध्यापक और सीएम शिक्षक पुरस्कार के आवेदन 10 नवंबर से Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link