सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए 19 तक आवेदन
यदि आप अपने बच्चे का सैनिक स्कूल में प्रवेश करवाना चाहते हैं तो कमर कस लीजिए. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी मैं अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं देश भर के 33 सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए यह परीक्षा 10 जनवरी 2021 को कराई जाएगी.
इच्छुक अभ्यर्थी 19 नवंबर तक ssee.nta.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए परीक्षा शुल्क ₹400 है. जबकि शेष सभी के लिए ₹550 है.

