Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, November 9, 2020

कोचिंग सेंटर में ऑनलाइन क्लास हैक करने वाले गैंग का भंडाफोड़


कोरोना काल में ऑनलाइन पठन-पाठन से जहां लाखों लोगों को आगे बढ़ने का रास्ता मिला, वही चंद लोगों ने तकनीकी का गलत इस्तेमाल कर का नाजायज फायदा भी उठाया, हालांकिि पुलिस उनके पीछे है. मेरठ की सर्विलांस टीम ने दृष्टि कोचिंग सेंटर की ऑनलाइन क्लास को हैक करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है.

इस गैंग के शातिर 1.90 लाख रुपए की कोर्स को महज 10 से ₹15 हजार मैं बेच देते थे. इस मामले में झांसी निवासी आरोपित अनुपम श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि हिसार निवासी मुख्य आरोपी मुरारी लाल फरार है. पुलिस ने मुरारी पर ₹25000 का इनाम घोषित कर दिया है.

दृष्टि कोचिंग सेंटर दिल्ली उत्तर प्रदेश के कई जिलों के अलावा कुछ दूसरी जगहों पर भी यूपीएससी और यूपीपीएससी की तैयारी कर आता है. कोरोनाकाल  में संस्थान ने ऑनलाइन क्लास शुरू की थी. शुरुआत में अभ्यर्थियों की संख्या सही थी लेकिन धीरे-धीरे इसमें कमी आती गई.इस पर प्रबंधक विकास कुमार ने जानकारी करनी शुरू की तो पता चला कि उनकी ऑनलाइन सामग्री को हैक कर इंटरनेट मीडिया टेलीग्राम पर चलाया जा रहा है.

कोचिंग सेंटर में ऑनलाइन क्लास हैक करने वाले गैंग का भंडाफोड़ Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link