मानव संपदा पोर्टल पर विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों व शिक्षकों शिक्षामित्रों, अनुदेशकों का सेवा विवरण व सेवा पुस्तिका वेरिफिकेशन का सत्यापन 10 नवंबर तक पूरा होना है.
शिक्षा निदेशक बेसिक डॉक्टर सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को प्रदेशभर से मिली रिपोर्ट को जारी करते हुए बताया है कि प्रदेश के करीब 43404 शिक्षक/ कर्मचारियों ने अपने पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है. ऐसे में जिन शिक्षक/कर्मचारियों ने अपने अभिलेख अपलोड नहीं किए हैं.
उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करते हुए संबंधित शिक्षकों की सूची विशेष जांच के लिए एसटीएफ को उपलब्ध करा दी जाएगी.मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षक कर्मचारियों की सेवा विवरण व सेवा पुस्तिका वेरिफिकेशन संबंधित अभिलेख 100 से अधिक शेष हैं उनकी उपस्थिति स्वीकार योग्य नहीं है.

