Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, November 9, 2020

सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई का बुरा हाल, देखें रिपोर्ट

सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई की स्थिति बहुत खराब है तमाम प्रयासों के बावजूद बेसिक शिक्षा विभाग बच्चों तक अपनी पहुंच नहीं बना पा रहा है स्थिति यह है कि विभाग के दीक्षा एप से केवल 11% बच्चे ही ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं. 

बेसिक शिक्षा विभाग बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने के लिए काफी अच्छा काम कर रहा है इसके लिए ई पाठशाला चलाई जा रही है दीक्षा के जरिए बच्चों को रोचक वीडियो व कंटेंट उपलब्ध कराए जा रहे हैं. अक्टूबर में विभाग ने दीक्षा एप से पढ़ाई का जो आंकड़ा जुटाया यह निराश करने वाला रहा.

सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई का बुरा हाल, देखें रिपोर्ट


पूरे प्रदेश में अक्टूबर तक दीक्षा ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले बच्चों की संख्या केवल 11 प्रतिशत रही है प्रदेश के कई जिले तो ऐसे हैं जहां एक भी बच्चे ने दीक्षा एप नहीं डाउनलोड किया है. वहां की प्रगति जीरो मिली है.जबकि आधा दर्जन से अधिक जिले ऐसे हैं जहां 1% ही बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई के लिए दीक्षा एप का प्रयोग कर रहे हैं.

सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई का बुरा हाल, देखें रिपोर्ट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link