निजी स्कूलों में लिया ऑनलाइन कक्षाएं बंद करने का फैसला
नई दिल्ली-मार्च के बाद से दिल्ली के बजट स्कूलों में काफी कम अभिभावक फीस जमा कर रहे हैं ऐसे में निजी स्कूलों ने बच्चों को दी जाने वाली ऑनलाइन कक्षाएं जल्दी बंद करने का फैसला किया है स्कूलों का कहना है कि फीस नहीं मिलने के कारण शिक्षकों को वेतन देना मुश्किल हो गया है.
दिल्ली स्टेट पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष आरसी जैन ने कहा कि बीते 8 महीने से काफी अध्यापक कम फीस दे रहे हैं. शुरू में काफी संख्या में अध्यापक 50 से 60% फीस दे रहे थे.
लेकिन नवंबर आते-आते यह संख्या 10% हो गई.
इस कारण शिक्षकों को वेतन देने में कठिनाई हो रही है.उधर दिल्ली सरकार की शिक्षा विभाग ने बीते माह निजी स्कूलों के बच्चों को बिना स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट के सरकारी स्कूलों में दाखिला देने का आदेश दिया है इस कारण भी अभिभावक फीस नहीं दे रहे हैं
