Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, January 26, 2021

प्रदेश भर में आज चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान: मुख्यमंत्री योगी

 

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को पूरे प्रदेश में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर संचालित इस अभियान के तहत प्रत्येक गांव व शहर में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की जाए। 

प्रदेश भर में आज चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान: मुख्यमंत्री योगी


मुख्यमंत्री ने सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यो की समीक्षा करते हुए शीतलहर से बचाव के लिए रैन बसेरों के सुचारू संचालन व अलाव की प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने को भी कहा।


योगी ने सभी निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ करने और कार्य की प्रभावी निगरानी करते हुए निर्माण परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वरासत अभियान निर्धारित समय-सारणी के अनुरूप संचालित करते हुए निर्विवाद उत्तराधिकार को खतौनियों में दर्ज किया जाए।

प्रदेश भर में आज चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान: मुख्यमंत्री योगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link