Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, July 25, 2021

UP Lekhpal Recruitment 2021: क्या लेखपाल बनने के लिए जरूरी है कंप्यूटर का CCC सर्टिफिकेट, दूर करें अपना कन्फ्यूजन

 उत्तर प्रदेश में जल्द ही लेखपाल के 8000 पदों पर भर्तियां निकल सकती हैं। इन भर्तियों का आयोजन पहली बार UPSSSC द्वारा किया जाएग



उत्तर प्रदेश में जल्द ही लेखपाल के 8,000 से अधिक पदों पर भर्तियां निकलने वाली हैं और इन भर्तियों का आयोजन पहली बार उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) द्वारा किया जाना है। गौरतलब है कि राज्य में इससे पहले लेखपाल के पदों पर भर्तियां दूसरे विभागों द्वारा की जाती थीं। पहली बार UPSSSC द्वारा लेखपाल भर्ती का आयोजन करवाए जाने की वजह से अभ्यर्थियों के मन मे यह सवाल उठने लगा है कि क्या इस बार भी लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए पुराने नियमों को लागू किया जाएगा। दरअसल UPSSSC द्वारा इस बार लेखपाल की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। इसी वजह से अभ्यर्थियों को यह चिंता सता रही है कि किन पुराने नियमों को रखा जाएगा और किन्हें बदला जाएगा।

क्या जरूरी है CCC सर्टिफिकेट :

दरअसल राज्य में पिछली लेखपाल भर्ती का आयोजन करने वाले राजस्व परिषद ने इन पदों के लिए कंप्यूटर में CCC (कोर्स ऑन कंप्यूटर कांसेप्ट) के सर्टिफिकेट को अनिवार्य करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा था। हालांकि इस बार निकलने वाली भर्ती के लिए CCC सर्टिफिकेट अनिवार्य है या नहीं इसकी जानकारी तो नोटिफिकेशन निकलने के बाद ही सामने आ पाएगी। लेकिन, अभ्यर्थियों को CCC कोर्स के महत्व को देखते हुए भविष्य में ये कोर्स जरूर कर लेना चाहिए । साथ ही लेखपाल भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन के लिए UPSSSC के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।


इस पैटर्न पर होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा :

UPSSSC द्वारा इस बार आयोजित किए जा रहे उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों से सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान तथा ग्राम समाज एवं विकास विषय जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इन चारों टॉपिक्स से इस परीक्षा में 25-25 मार्क्स के 25 प्रश्न पूछे जा सकते हैं। अभ्यर्थियों से कुल 100 नंबर के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए उन्हें 90 मिनट का समय मिलेगा।


UP Lekhpal Recruitment 2021: कर रहे हैं लेखपाल भर्ती की तैयारी तो इन पाँच टॉपिक्स को बिलकुल भी ना करें नजरअंदाज


उत्तर प्रदेश में शीघ्र ही यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन द्वारा राज्य में 8 हजार लेखपाल पदों पर भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर सकता है। ऐसे में इस भर्ती का इंतजार कर अभ्यर्थियों को अभी से इसके लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए


अगर आपने बारहवीं की परीक्षा पास कर ली है और आप आकर्षक वेतन वाली सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो जल्द ही आपको एक सुनहरा अवसर मिलने वाला है। आपको बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विभिन्न भर्ती बोर्ड व चयन आयोगों के साथ एक बैठक के बाद प्रदेश में जल्द ही हजारों की संख्या में भर्ती कराए जाने ऐलान किया था जिसके बाद प्रतियोगी अभ्यर्थियों के बीच लेखपाल भर्ती को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।


ऐसे में अगर आप भी उत्तर प्रदेश की लेखपाल भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) PET की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद यूपी में खाली पड़े तकरीबन 8 हजार राजस्व और चकबंदी लेखपालों के पदों को भरने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया सकता है।


इस भर्ती के लिए प्रदेश भर के लाखों उम्मीदवारों को इंतजार बना हुआ है इसलिए आज हम आपको इस भर्ती की लिखित परीक्षा से जुड़े कुछ खास टॉपिक्स बताने जा रहे हैं जिनकी आज से तैयारी कर आप लेखपाल बनने का अपना सपना साकार कर सकते हैं। इसके अलावा आप पीईटी, लेखपाल या किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की पक्की तैयारी और रीविजन करना चाहते हैं तो अभी सफलता द्वारा उपलब्ध कराई जा रही फ्री-ई-बुक को डाउनलोड कर सकते हैं।


कौन से वे पाँच टॉपिक्स जो लिखित एग्जाम के लिए हैं जरूरी 

अगर आप लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे होंगे तो निश्चित रूप से आपको जानकारी होगी कि उत्तर प्रदेश में कृषि का क्षेत्र बेहद ही विशाल है और अधिकांश लोगों का जीवनयापन खेती किसानी में ही निर्भर करता है। इसीलिए लेखपाल को खेती-किसानी से जुड़ी बातों की अच्छी जानकारी होनी जरूरी है। आइए जानते हैं कि लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा में कौन से टॉपिक्स महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।


राज्य की नई कृषि प्रणाली व कृषि निर्यात जोन पर एक दृष्टि


उत्तर प्रदेश खाद्यान उत्पादन पर एक नजर


यूपी में पैदा होने वाली फसल व महत्वपूर्ण फसलों की जानकारी


चीनी उत्पादन करने वाले क्षेत्र और उसके उद्योग संबंधित जानकारी


भूमि विकास एवं जल संसाधन हेतु राज्य की कार्य प्रणाली  

UP Lekhpal Recruitment 2021: क्या लेखपाल बनने के लिए जरूरी है कंप्यूटर का CCC सर्टिफिकेट, दूर करें अपना कन्फ्यूजन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link