वाराणसी। प्रतियोगी परीक्षाओं में पास कराने का ठेका लेने वाला गिरोह जौनपुर का है। गिरोह में सॉल्वर, पेपर आउट कराने वाला और फोटो मिक्सिंग कर फर्जी आधार कार्ड, फर्जी एडमिट कार्ड व अन्य आईडी तैयार करने वाले सदस्य शामिल हैं। खुद गिरोह का सरगना अशोक पाल प्रयागराज में कई नवयुवकों को कोचिंग देता है। एसटीएफ वाराणसी इकाई की पूछताछ में गिरोह के सरगना अशोक कुमार पाल ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल के जरिए पास कराने का ठेका
12 से 15 लाख में लिया जाता है। अशोक के अनुसार गिरोह में मेरे साथी जौनपुर के रामपुर थाना अंतर्गत गंधौना निवासी डॉ. बृजेश पाल और जौनपुर के बरसठी थाना का मानिकपुर गांव निवासी संदीप विश्वकर्मा है। अभ्यर्थियों व साल्वर के फोटो मिक्सिंग करने का काम जौनपुर के मछलीशहर के तरसांव गांव निवासी रमेश करता है। इस कार्य में सभी का हिस्सा बंटा रहता है। एसटीएफ की पूछताछ में सरगना अशोक ने बताया कि डॉ. बृजेश पाल प्रयागराज में पतंजलि क्लीनिक सेंटर में चिकित्सक है। ब्यूरो

