Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, February 11, 2026

ज्ञापन: 12 से 14 फ़रवरी तक परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित करने के सम्बन्ध में

 ज्ञापन: 12 से 14 फ़रवरी तक परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित करने के सम्बन्ध में


बिजनौर, 10 फरवरी 2026। फाल्गुन माह में चल रही कांवड़ यात्रा को देखते हुए उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, शाखा बिजनौर ने परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित करने की मांग की है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को पत्र सौंपा गया है।


संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के कारण 10 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक जनपद के विभिन्न मुख्य मार्गों के रूट परिवर्तित कर दिए गए हैं। मार्ग परिवर्तन के चलते शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को विद्यालय पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।


पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पर्व है और पूर्व वर्षों में भी इस अवधि के दौरान विद्यालयों में अवकाश रखा गया था।


संघ ने मांग की है कि कांवड़ यात्रा एवं महाशिवरात्रि को ध्यान में रखते हुए 12 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाए। अब इस संबंध में जिला प्रशासन के निर्णय का इंतजार है।




ज्ञापन: 12 से 14 फ़रवरी तक परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित करने के सम्बन्ध में Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link