Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, February 11, 2026

परीक्षा में अंक देने के लिए लेनदेन का ऑडियो वायरल

परीक्षा में अंक देने के लिए लेनदेन का ऑडियो वायरल

बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्रायोगिक परीक्षा में अंक देने के लिए रुपये के लेनदेन का ऑडियो वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई है। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने परीक्षा रद्द कर दी है। प्रायोगिक परीक्षा देवरिया के यशोदा देवी बालिका इंटर कॉलेज नरेशजीपुरम घांटी में भौतिक विज्ञान की हुई थी। परीक्षक के तौर पर बस्ती के शिक्षक की तैनाती थी। सचिव ने यूपी बोर्ड ने क्षेत्रीय सचिव को प्रकरण की जांच करने, परीक्षक, परीक्षा वाले विद्यालय के प्रधानाचार्य और लिपिक पर कार्रवाई का निर्देश दिया है।


सचिव यूपी बोर्ड ने क्षेत्रीय सचिव गोरखपुर को लिखे पत्र में कहा है कि वर्ष 2026 इंटर प्रयोगात्मक परीक्षा के द्वितीय चरण में देवरिया के प्रयोगात्मक परीक्षा केन्द्र यशोदा देवी बालिका इंटर कॉलेज नरेशजीपुरम घांटी, देवरिया में भौतिक विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा होनी थी।


इसके लिए बाह्य परीक्षक के तौर पर कमलेश कुमार गुप्ता विज्ञान शिक्षक पंडित परमेश्वर मिश्र यूनिक इंटर कॉलेज रामरेखा छावनी, बस्ती को तैनात किया गया था। परीक्षक कमलेश कुमार गुप्ता और प्रयोगिक परीक्षा केन्द्र के लिपिक के बीच प्रयोगात्मक परीक्षा पूरा होने के बाद छात्रों को अंक देने के सम्बंध में रुपये के लेनदेन की बात हुई। इसका ऑडियो वायरल हो रहा है। हालांकि ‘हिन्दुस्तान’ इस वायरल ऑडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।




परीक्षा में अंक देने के लिए लेनदेन का ऑडियो वायरल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link