Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, February 11, 2026

योगी सरकार का दसवां बजट आज, मानदेय बढ़ेगा, एरियर के भी होगा पैसा

योगी सरकार का दसवां बजट आज, मानदेय बढ़ेगा, एरियर के भी होगा पैसा


वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना बुधवार को सुबह 11 बजे विधान सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार का 10वां बजट पेश करेंगे। अगले साल विधानसभा चुनाव में जाने के पहले यह योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट होगा। बजट का आकार 9 लाख करोड़ रुपये के पार होने की उम्मीद है। मंगलवार को वित्त मंत्री ने बजट पर दस्तखत कर दिए हैं।



विधान भवन स्थति अपने कार्यालय में बजट पर हस्ताक्षर करने के बाद सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि बजट प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं, विकास की जरूरतों और सुशासन की प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। सरकार की विकासशील सोच और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रतिबिंब है। अगले साल प्रस्तावित चुनाव के मद्देनजर बजट के लोकलुभावन होने की उम्मीद है। हालांकि, सरकार बुनियादी ढांचे के विकास के अपने लक्ष्य पर भी मजबूती से आगे बढ़ती दिखाई देगी।


मानदेय बढ़ेगा, एरियर के भी होगा पैसा : बजट में सरकार शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में इजाफा करती दिख सकती है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने और उन्हें एरियर भी देने के आदेश दिए थे। तकरीबन 25 हजार अनुदेशक हैं और 1.43 लाख शिक्षामित्र प्रदेश में कार्यरत हैं। माना जा रहा है कि करीब 250 करोड़ रुपये इस मद में दिए जा सकते हैं।

योगी सरकार का दसवां बजट आज, मानदेय बढ़ेगा, एरियर के भी होगा पैसा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link