Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, February 11, 2026

कैबिनेट में आज बजट व सीएजी रिपोर्ट पर लगेगी मुहर

कैबिनेट में आज बजट व सीएजी रिपोर्ट पर लगेगी मुहर


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक बुधवार को होगी। मुख्यमंत्री आवास में होने वाली इस बैठक में बुधवार को विधानसभा में पेश किए जाने वाले बजट पर मुहर लगेगी। कैबिनेट बैठक में यूपीसीडा, लखनऊ मेट्रो के निर्माण एवं संचालन, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा संपत्तियों का विकास एवं आवंटन, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम और आयुष विभाग से जुड़ी सीएजी रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखे जाने संबंधी प्रस्तावों को भी हरी झंडी दी जाएगी।


₹2000 करोड़ का प्रावधान पूर्वांचल और बुंदेलखंड में नई परियोजनाओं के लिए संभव

₹1000 से बढ़ाकर ₹1,500 प्रति माह वृद्धावस्था, निराश्रित महिलाओं व दिव्यांगों की पेंशन की जा सकती है।

₹45000 करोड़ से अधिक गृह विभाग को मिल सकते हैं, साइबर सुरक्षा व एआई पर जोर।

₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा की राशि इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए आवंटित की जा सकती है।


महिला सशक्तिकरण: मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने की योजना को जमीन पर उतारने की तैयारी है।

कैबिनेट में आज बजट व सीएजी रिपोर्ट पर लगेगी मुहर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link