Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, February 11, 2026

मान्यता प्राप्त विद्यालयों के बीएड डिग्रीधारी शिक्षक भी करें आवेदन, एनआईओएस से के लिए रजिस्ट्रेशन 20 तक

मान्यता प्राप्त विद्यालयों के बीएड डिग्रीधारी शिक्षक भी करें आवेदन, एनआईओएस से के लिए रजिस्ट्रेशन 20 तक



लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर प्रदेश में बीएड डिग्रीधारक प्राथमिक शिक्षकों के लिए छह माह का ब्रिज कोर्स कराया जा रहा है। इसी क्रम में अब मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत बीएड डिग्रीधारक प्राथमिक शिक्षक भी इस ब्रिज कोर्स के लिए आवेदन कर सकेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।


यह ब्रिज कोर्स राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) से ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड में कराया जाएगा। पहले केवल परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के आवेदन लिए जा रहे थे, लेकिन


मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों को आ रही दिक्कतों को देखते हुए विभाग ने एनआईओएस से समन्वय कर समाधान निकाला है।

बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि ऐसे पात्र शिक्षकों के आवेदन सुनिश्चित कराएं। इच्छुक शिक्षक 20 फरवरी तक एनआईओएस के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। किसी भी समस्या की स्थिति में एनआईओएस से संपर्क किया जा सकता है। प्रदेश में ऐसे शिक्षकों की संख्या 40 हजार से अधिक बताई जा रही है




मान्यता प्राप्त विद्यालयों के बीएड डिग्रीधारी शिक्षक भी करें आवेदन, एनआईओएस से के लिए रजिस्ट्रेशन 20 तक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link