Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, February 11, 2026

टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ फिर आंदोलन करेंगे शिक्षक

टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ फिर आंदोलन करेंगे शिक्षक


लखनऊ, । अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने टीईटी मुद्दे पर एक बार फिर से देशव्यापी आन्दोलन की चेतावनी दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे ने बताया कि टीईटी अनिवार्यता को लेकर लोकसभा में दिए गए उत्तर से प्रदेश के दो लाख शिक्षक सहित देशभर के लगभग 20 लाख शिक्षकों में रोष है।


चेतावनी दी कि अगर शिक्षकों के भविष्य को लेकर कोई ठोस हल सरकार नहीं निकालती है तो अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले देश का लाखों लाख शिक्षक अपने हक के लिए दिल्ली मार्च का बिगुल बजाते हुए सड़क से लेकर सदन तक बड़ा आंदोलन कार्यक्रम घोषित करेगा और आंदोलन करेगा।

टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ फिर आंदोलन करेंगे शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link