लखनऊ : स्कूल व कालेज खुलने के साथ ही स्कूली वाहनों की फिटनेस पर भी ध्यान दिया जाना शुरू कर दिया गया है। अब बिना फिटनेस के स्कूली वाहनों का संचालन नहीं हो सकेगा। वहीं, जिन स्कूली वाहनों की फिटनेस की वैधता पूरी हो चुकी है वह समय से पहले नया फिटनेस करा लें।
जांच में बिना फिटनेस स्कूली वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में गुरुवार को एआरटीओ प्रशासन एके द्विवेदी ने सभी स्कूल प्रबंधकों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्कूलों से संबद्ध वाहनों को तकनीकी जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। फिटनेस के लिए आनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद निर्धारित टाइम स्लाट पर वाहनों का फिटनेस कराना होगा।

