विधानसभा चुनाव से पहले आरक्षण समर्थकों ने लामबंदी तेज करते हुए सभी दलों से पदोन्नति में आरक्षण पर अपना रुख साफ करने को कहा है| आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति में इस संबंध में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों को पत्र भेजकर यह बताने को कहा है कि पदोन्नति में आरक्षण उनके एजेंडे में है या नहीं है|
समिति ने सभी दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात का समय भी मांगा है| समिति के संयोजक मंडल की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में भाजपा ,बसपा, कांग्रेस, सपा व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षों को पत्र भेजकर पदोन्नति में आरक्षण पर पार्टी का रुख स्पष्ट करने का अनुरोध किया गया है|

