प्रयागराज प्रवक्ता राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा 26 सितंबर को प्रयागराज और लखनऊ के 92 केंद्रों में आयोजित की जाएगी। चार विषयों में प्रवक्ता के 124 पदों पर भर्ती के लिए 42914 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। प्रयागराज में रसायन विज्ञान और गणित विषय के 21844 अभ्यर्थियों के लिए 47 केंद्र और लखनऊ में भौतिक विज्ञान एवं जीव विज्ञान विषय के 21070 अभ्यर्थियों के लिए 45 केंद्र बनाए गए हैं। ब्यूरो

