Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 26, 2021

प्रधानाचार्यों की लापरवाही से छात्रों की छात्रवृत्ति पर संकट

 प्रयागराज विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पर संकट के बादल | मंडरा रहा है। प्रदेश के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरण की तारीख दो अक्तूबर निर्धारित है। लेकिन तमाम विद्यालयों के प्रधानाचार्यो ने निरीक्षण के उपरांत जिला विद्यालय निरीक्षक के पोर्टल पर अग्रसारित नहीं किया है। समाज कल्याण अधिकारी ने | डीआईओएस आरएन विश्वकर्मा को पत्र लिखकर इस स्थिति से अवगत कराया है। उन्होंने डीआईओएस से तत्काल आवेदन पत्र अग्रसारित कराने के लिए कहा है।



जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजे पत्र में ऐसे विद्यालयों की सूची सौंपी है, | जिन्होंने छात्रवृत्ति आवेदन पत्र अग्रसारित नहीं किए हैं। इस पर डीआईओएस आरएन विश्वकर्मा ने सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्त विहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि शनिवार तक हर हाल में विद्यार्थियों की ओर से भरे आवेदन पत्र की हार्डकॉपी का परीक्षण कर लें। साथ ही रविवार 26 सितंबर तक हर हाल में कार्यालय खोलकर छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों को जिला विद्यालय निरीक्षक के पोर्टल अग्रसारित कराना सुनिश्चित करें। डीआईओएस ने कहा कि छात्रवृत्ति वितरण शासन की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल है। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं को जाएगी। निर्धारित समय में किसी विद्यालय ने आदेश का शत प्रतिशत पालन नहीं किया तो यह क्षम्य नहीं होगी।

प्रधानाचार्यों की लापरवाही से छात्रों की छात्रवृत्ति पर संकट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link