रसोइया ने शिक्षामित्र समेत तीन लोगों पर मारपीट व जाति सूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। रसोइया ने पुलिस को तहरीर दी है. वही शिक्षामित्र खुद को निर्दोष बता रहे है मामला परौर थाना क्षेत्र के खजुरी गाँव का है।
गाँव की नीरज देवी ने बताया कि कंपोजिट विघालय में रसोइया पद पर तैनात है. दलित होने के कारण शिक्षामित्र आए दिन परेशान करते है दो दिन पहले खाना बनाने को लेकर जाति सूचक गालियां दी। अपने साथियों को बुलाकर मारपीट की 112 पुलिस के आने से पहले ही आरोपी धमकी देकर भाग गए एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है घटना की जांच कराई जा रही है इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

