Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 26, 2021

आंगनबाड़ी वर्करों को मिलेंगे स्मार्ट फोन

 गोरखपुर। जनपद में कार्यरत 3650 आंगनबाड़ी वर्करों को सरकार स्मार्ट मोबाइल फोन देगी। इसपर पोषण ट्रैकर एप इंस्टॉल कर उन्हें सभी सूचनाएं इसके माध्यम से फीड करनी होंगी। मोबाइल फोन वितरण की शुरुआत 28 सितंबर को मुख्यमंत्री लखनऊ से करेंगे। उसी दिन जिले के एनेक्सी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में जनपद की 200 आंगनबाड़ी वर्करों को जिला कार्यक्रम अधिकारी और अन्य अधिकारी स्मार्ट फोन देंगे। बाकी बचे वर्करों को उनकी परियोजना पर फोन दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक आंगनबाड़ी वर्कर अभी तक बाल विकास विभाग में संचालित कार्यक्रमों की फीडिंग जनसेवा केंद्रों में जाकर कराती थीं। 


उसके लिए 600 से अधिक रुपये खर्च करने पड़ते थे। अब वह मोबाइल फोन के माध्यम से सभी सूचनाएं फीड कर खुद ही मुख्यालय को भेज सकेंगी। मोबाइल पर आंगनबाड़ी पोषण ट्रैकर एप के जरिए सभी वर्कर विभाग की जो भी सूचना होगी उसे एप में फीड करेंगी। सूचनाएं शत प्रतिशत फीड करने वाली आंगनबाड़ी वर्कर को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। संवाद

आंगनबाड़ी वर्करों को मिलेंगे स्मार्ट फोन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link