वाराणसी मिशन प्रेरणा के अंतर्गत शिक्षकों तक उच्चतम प्रशिक्षण पहुंचाने के लिए दीक्षा पर कोर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विद्यालय खुलने पर शिक्षण गतिविधियों को समझने के लिए 15 सितंबर से नया कोर्स लांच किया गया इस फोर्स को 10 दिनों में वाराणसी के 1500 शिक्षकों ने पूरा कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, कानपुर में 1379 शिक्षकों ने इस कोर्स को पूरा कर द्वितीय स्थान हासिल किया है। प्रयागराज के 1222 शिक्षकों द्वारा इस प्रशिक्षण कोर्स को पूरा कर तृतीय स्थान व 1204 शिक्षकों के योगदान से फतेहपुर को चौथा स्थान मिला है। संवाद

