Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 26, 2021

प्राथमिक विद्यालय कक्ष में फिल्मी गानों पर डांस करने वाली पांच शिक्षिकाएं निलंबित

प्राथमिक विद्यालय सांधन अछनेरा में नृत्य करने पर पांच शिक्षिकाएं निलंबित 

आगरा। प्राथमिक विद्यालय, सांधन, अछनेश के वायरल वीडियो में नृत्य करती दिख रही पांच शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया। 15 दिन में जांच कर प्रभारी बीएसए को रिपोर्ट देनी है।

प्राथमिक विद्यालय सांधन अछनेरा में नृत्य करने पर पांच शिक्षिकाएं निलंबित


प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी बृजराज सिंह के मुताबिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी को स्पष्टीकरण दिया गया कि वायरल वीडियो 17 मार्च का है। वह उस दिन बीआरसी, अछनेरा में शैक्षणिक संगोष्ठी में हिस्सा लेने गए थे। उन्हें इस नृत्य कार्यक्रम की जानकारी पहले नहीं थी। शिक्षिका रश्मि सिसौदिया, अंजली यादव, सुमन कुमारी सुधारानी ने स्पष्टीकरण में कहा है कि 17 मार्च को बाल सभा व ऑनलाइन कक्षा का आयोजन 

किया गया था। सभी ने अपने कृत्य के लिए क्षमा मांगी है। जीविका कुमारी ने निर्धारित समय तक स्पष्टीकरण नहीं दिया। खंड शिक्षा अधिकारी विरेश कुमार ने स्पष्टीकरण को संतोषजनक न मानते हुए निलंबित की संस्तुति की। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी वीरेश कुमार, विरेंद्र कुमार शर्मा के अलावा सर्व शिक्षा अभियान की परियोजना अधिकारी कल्पना श्रीवास्तव को जांच सौंपी है।


उधर, राष्ट्रवादी शिक्षक महासंघ ने जिलाधिकारी व बीएसए कार्यालय में ज्ञापन दिया। महासंघ के प्रदेश संयोजक मुकेश डागुर का कहना है कि वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए।


प्राथमिक विद्यालय कक्ष में फिल्मी गानों पर डांस करने वाली पांच शिक्षिकाएं निलंबित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link