Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 7, 2021

आज ट्विटर पर हैशटैग अभियान चलाएंगा प्राथमिक शिक्षक संघ

 उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद शर्मा के निर्देश पर जिले के सभी शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक, रसोइया समेत प्राथमिक शिक्षा से जुड़े अन्य सदस्यों की समस्याओं को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ट्विटर पर हैशटैग अभियान चलाएगा।



यह जानकारी देते हुए संघ के जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र ओझा ने बताया कि 21 सूत्रीय मांगों 17-09-20 को लेकर हैशटैग अभियान सात सितम्बर की सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक चलाया जाएगा। उन्होंने परिषदीय स्कूलों से जुड़े सदस्यों से अपील करते हुए कहा है कि इस अभियान के द्वारा सरकार का ध्यान अपनी मागों की तरफ आकृष्ट कराने का प्रयास किया जायेगा । हमारी यह शिक्षक हित की लड़ाई लड़ने का नया तरीका है।

आज ट्विटर पर हैशटैग अभियान चलाएंगा प्राथमिक शिक्षक संघ Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link