भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, 27 जून से सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगी कक्षाएं
जौनपुर में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, 27 जून से सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगी कक्षाएं
जौनपुर। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 27 जून 2026 से अगले आदेश तक कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में पढ़ाई सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक होगी।
आदेश के अनुसार यह व्यवस्था परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, मदरसा, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य बोर्डों के विद्यालयों पर लागू रहेगी। वहीं शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षिक एवं प्रशासनिक कार्य संपन्न करने होंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

