Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, June 26, 2026

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए शिक्षकों से मांगे गये आवेदन

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए शिक्षकों से मांगे गये आवेदन

शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए राज्य के पात्र शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन करने को कहा है। साथ ही जिला चयन समिति को शिक्षकों के आवेदन को अग्रसारित करने का निर्देश दिया है।



इस बाबत प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने राज्य के सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों तथा बिहार राज्य संस्कृत शिक्षा बोर्ड व बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के सचिव को पत्र भेजा है। पुरस्कार के लिए यथासंभव 50 प्रतिशत महिला शिक्षकों को अवसर मिलेगा तथा पूर्व की तरह नियोजित शिक्षक भी आवेदन के पात्र होंगे। पत्र के मुताबिक केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार इच्छुक शिक्षक 10 जुलाई तक भारत सरकार के पोर्टल पर खुद नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदनों का परीक्षण एवं चयन जिला चयन समिति द्वारा किया जायेगा। समिति द्वारा अधिकतम तीन शिक्षकों के नाम राज्य चयन समिति को भेजे जायेंगे। विशेष परिस्थितियों में विशेष शिक्षकों तथा दिव्यांग शिक्षक व प्रधानाध्यापकों में से अधिकतम एक उम्मीदवार का चयन कर राज्य चयन समिति को भेजा जा सकेगा।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए शिक्षकों से मांगे गये आवेदन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link