गुरुजी नदारद, रसोइया करा रही बच्चों को प्रार्थना
'गड़वार। कोरोना के कारण लंबे समय बाद स्कूल तो खुल गए लेकिन साढ़े नौ बजे तक न तो प्रधानाध्यापक का पता रहता है और न ही शिक्षकों का। बृहस्पतिवार को शिक्षा क्षेत्र 'गड़वार के प्राथमिक विद्यालय परसिया खुर्द पर कुछ इस तरह का नजारा देखने को मिला। प्रधानाध्यापक 9:40 मिनट पर विद्यालय पहुंचे, जबकि 20 ने का समय 7:45 है। गुरुजी की में रसोइया बच्चों को प्रार्थना करा रही थी।
'परसिया खुर्द प्राथमिक विद्यालय पर एक प्रधानाध्यापक के साथ दो शिक्षामित्रों की तैनाती है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या लगभग 50 है। रोज की भांति बच्चे तो समय से के आजाते हैं लेकिन न प्रधानाध्यापक हो समय से स्कूल आते हैं और न ही शिक्षामित्र। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक की लेटलतीफी कोई नई बात नहीं है। जब खंड शिक्षाधिकारी पवन चतुर्वेदी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि विद्यालय खोलने का समय सात बजकर 45 मिनट है। यदि इसके बाद कोई विद्यालय है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई जाएगी। परसिया खुर्द मामले में जांचकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

