Primary ka master-शिक्षक बोले, नहीं है मिल रहा है राशन
फफूंद (औरैया)। बीईओ भाग्यनगर ने सोमवार को ब्लाक के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र उपस्थित, एमडीएम की गुणवत्ता व कायाकल्प कार्यों की जांच की इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि उन्हें राशन नहीं मिला है।
बीईओ रविकेश को निरीक्षण में प्राइमरी स्कूल भाऊपुर में पंजीकृत 99 में से 80 बच्चे मौजूद मिले। प्रधानाध्यापक शिशुपाल मौजूद थे। रसोई में एमडीएम की गुणवत्ता जांची प्राइमरी स्कूल बढुआ में 56 में 43 बच्चे मौजूद मिले। यहां कायाकल्प कार्यों की जानकारी की। जूनियर स्कूल तैयबपुर में 32 में 17 बच्चे उपस्थित मिले।
बीईओ ने इंचार्ज से ग्राउंड पर जमी घास जल्द कटवाने के निर्देश दिए। प्राइमरी स्कूल तैयबपुर में 49 बच्चों में 45 मौजूद मिले। बीईओ ने इसके बाद प्राइमरी स्कूल तररई, प्राइमरी स्कूल फक्कड़पुर व कंपोजिट खानपुर फफूंद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकतर हेड शिक्षकों ने उनको विभाग से अभी तक राशन न मिलने की समस्या बताई।
बताया कि स्वयं के खर्चे से राशन खरीद कर एमडीएम बनवा रहे हैं। बीईओ ने बताया कि जल्द विभाग से आपूर्ति कराई जाएगी।

