मालगाड़ी के 24 वैगन अम्बियापुर रूरा स्टेशनों के बीच पटरी से उतरने के कारण दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनें 13 घंटे लेट तक पहुंची। इससे कई युवाओं का कॅरियर चौपट हो गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में प्रवक्ता भर्ती 2016 का साक्षात्कार चल रहा है।
• शनिवार को प्रवक्ता संस्कृत और रसायन विज्ञान का साक्षात्कार शुरू हुआ। संस्कृत विषय की लिखित परीक्षा में सफल संगीता का साक्षात्कार सुबह 8 बजे की पाली में था और उन्हें 11 बजे तक रिपोर्ट करना था लेकिन ट्रेन लेट होने के कारण नोएडा की रहने वाली संगीता समय से नहीं पहुंच सकीं।
रसायन विज्ञान की परीक्षा में सफल शिखा पाठक का साक्षात्कार भी पहली शिफ्ट में लगा था। शिखा को उत्तराखंड से चलकर प्रयागराज आना था, लेकिन ट्रेन लेट होने के कारण मौका हाथ से निकल गया। दोनों अभ्यर्थियों ने चयन बोर्ड के अधिकारियों से साक्षात्कार में शामिल करने की गुहार लगाई। शिक्षक बनने का अवसर हाथ से जाता देख दोनों रोने लगीं। इसी प्रकार दिल्ली के धर्मेन्द्र, गाजियाबाद के मोहन और आगरा के ऋषभ गोयल भी रसायन विज्ञान के साक्षात्कार से वंचित हो गए। इस संबंध में चयन बोर्ड के उप सचिव नवल किशोर का कहना है कि जो अभ्यर्थी समय से नहीं पहुंचे उन्हें साक्षात्कार में शामिल नहीं कराया जा सका। पहले दिन रसायन विज्ञान के 130 और संस्कृत 195 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था।
इन्हें भी देखें:-
Primary ka master news, प्राइमरी का मास्टर करंट न्यूज़, यूपी बेसिक शिक्षा विभाग खबरें, updatemarts latest news, UPTET news, basic shiksha news,
