Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 16, 2021

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

 रामपुर। कोचिंग में पढ़ने गई छात्रा के चेहरे पर जबरन केक लगाने एवं छेड़खानी करने के आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है।


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की कृष्णा विहार कालोनी निवासी आलोक कुमार सक्सेना बरेली रोड स्थित सीबीएसई पाठ्यक्रम वाले एक स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। वह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर का संचालन भी करते हैं। सितंबर माह में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें वह एक छात्रा के चेहरे पर जबरन केक लगाते हुए दिख रहे थे। वीडियो देखने के बाद छात्रा के परिजनों ने सिविल लाइंस थाने में शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी थी।

तहरीर में आरोप लगाया गया था कि चार सितंबर को जब छात्रा कोचिंग गई थी, तब शिक्षक ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और मना करने के बाद भी जबरन उसके चेहरे पर केक लगाया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने इस मामले की जांच करने के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर लव सिरोही ने बताया कि कोर्ट में आरोपी शिक्षक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link