Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 1, 2021

संघर्ष के लिए तैयार रहें शिक्षक : ध्रुव त्रिपाठी

 संघर्ष के लिए तैयार रहें शिक्षक : ध्रुव त्रिपाठी 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर मण्डलीय धरना जिलाध्यक्ष गोरखपुर डॉ. दिग्विजय नाथ पाण्डेय के अध्यक्षता में गुरुवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर हुआ। धरने के अन्त में मुख्यमंत्री को सम्बोधित उन्नीस सूत्रीय मांगपत्र संयुक्त शिक्षा निदेशक सप्तम मण्डल योगेन्द्र सिंह को सौंपा गया। धरने को संबोधित करते हुए गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षि निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक समुदाय को संघर्ष के लिए तैयार रहने की जरूरत है। आने वाले दिनों में शिक्षक समुदाय शिक्षा, शिक्षक और समाज के सम्मान को बचाने तथा दिशाहीन होने से रोकने के लिए कृतसंकल्पित है।



शिक्षक विधायक ने धरने का स्लोगन दोहराते और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि ' याचना नहीं अब रण होगा, संघर्ष अब भीषण होगा'। उन्होंने कहा कि समय आ गया है जो सरकारे शिक्षकों की मांगों को पूरा नहीं की हैं उन्हें दोबारा आने का मौका नहीं मिला है। धरने को सम्बोधित करते हुए बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष और शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष राजेशधर दूबे ने कहा कि शिक्षक संगठनों का इतिहास रहा है कि जो भी सरकारें दिग्भ्रमित करने की कोशिश की है वह पुनः सत्ता में नहीं आई। जिला मंत्री श्रीधर मिश्र ने कहा शिक्षक अपनी उपलब्धियों को अपने संघर्षो और बलिदानों से प्राप्त किया है। धरने को सम्बोधित करते हुए महराजगंज के जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार पाण्डेय ने कहा कि सरकार यह भूल जाए कि शिक्षक अकेला है। 

एक शिक्षक अपनी कक्षा में कम से कम 100 से 150 बच्चों को शिक्षा देता है। समय आने पर एक शिक्षक के साथ वह बच्चे भी साथ होंगे। जिला मंत्री श्यामनारायण सिंह ने कहा कि संगठन शिक्षक और शिक्षार्थी और समाज हित में हर संघर्ष करने को तैयार हैं। धरने को गोरखपुर मंडल के समस्त शिक्षक पदाधिकरियों ने भी संबोधित किया। संचालन मण्डलीय मन्त्री ज्ञानेश राय ने किया। बेसिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरेंद्र राय, ज्ञानेन्द्र ओझा, श्रीकृष्ण सिंह, ब्रह्मा सिंह, शैलेन्द्र पाठक, अरुण पाण्डेय, आनन्द पाठक, देवनाथ राय, ब्रिजेश त्रिपाठी, सुनील कुमार कुशवाहा, भारत भूषण सिंह, अविनाश मिश्र, आदित्य आदि मौजूद रहे।

संघर्ष के लिए तैयार रहें शिक्षक : ध्रुव त्रिपाठी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

taboola

Social media link