पिहानी। पिहानी विकास खंड के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों से सेवानिवृत्त हुए सात शिक्षकों को बुधवार को ब्लाक संसाधन केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में विदाई दी गई। बीईओ अमर सिंह राणा ने इन शिक्षकों को सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद शिक्षकों का योगदान समाज के प्रति और महत्वपूर्ण हो जाता है। यह शिक्षक अब जहां भी रहेंगे, वहां आस पास के लोगों को प्रेरणा देंगे। इस दौरान विभिन्न परिषदीय स्कूलों से सेवानिवृत्त हुए राम रघुवीर, नानकचंद, अनीस, लक्ष्मण प्रसाद, ईश्वर अली, विनोद दीक्षित व रफत जहां को ब्लाक संसाधन केंद्र पर विदाई दी गई। इस दौरान नीरज मिश्रा, सतेंद्र वैश्य, कय्यूम अंसारी, सुधीर शुक्ला, संघप्रिय गौतम, तारिख खां आदि मौजूद रहे।
