एटा। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को मांगों को लेकर 9 सूत्रीय मांग पत्र कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर तहसीलदार सीपी सिंह को सौंपा जिलाध्यक्ष धनदेवी ने कहा कि
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। सरकार ने सारे काम डिजिटल कर दिए हैं। लाभार्थियों को समय पर लाभ मिले, इसके लिए स्वयं सहायता समूह और राशन डीलर को जिम्मा सौंपा गया है। इसके बाद भी आंगबाड़ी केंद्रों के लाभार्थियों को समय से राशन नहीं मिलता है। अलीगंज ब्लॉक में स्वयं सहायता समूह बिना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से समन्वय के राशन बांटते हैं। जिससे तमाम लाभार्थी वंचित रह जाते हैं। इस दौरान प्रभा कुमारी, नीलम, नीरज, अंजना, विजय लक्ष्मी, राजकुमारी, कमला, पुष्पा, सुमनलता, नारायन देवी, बृजेश कुमारी, आरती देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
इन्हें भी देखें:-
Primary ka master news, प्राइमरी का मास्टर करंट न्यूज़, यूपी बेसिक शिक्षा विभाग खबरें, updatemarts latest news, UPTET news, basic shiksha news,
