चायल। पिपरी कोतवाली के मकदूमपुर चौकी क्षेत्र के तियरा मोड़ के पास शनिवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षक को तमंचा सटाकर लूट लिया। दिनदहाड़े हुई वारदात से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पिपरी कोतवाली के चंद्रसेन गांव निवासी कंधई सिंह निजी स्कूल में शिक्षक हैं। शनिवार को वह जरूरी काम के सिलसिले में प्रयागराज जा रहे थे। करीब दस बजे जैस ही वह पिपरी कोतवाली के तियरा मोड़ के पास पहुंचे तभी पहले से घात लगाकर बैठे दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और फिल्मी स्टाइल में तमंचा सटा कर उनकी अपाची गाड़ी, मोबाइल और दो हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर हमलावरों ने शिक्षक की पिटाई भी की और फरार हो गए। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
इन्हें भी देखें:-
Primary ka master news, प्राइमरी का मास्टर करंट न्यूज़, यूपी बेसिक शिक्षा विभाग खबरें, updatemarts latest news, UPTET news, basic shiksha news,
