आगरा। माध्यमिक संस्कृत विद्यालय जल्द गुलजार हो जाएंगे। इनमें शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। मंडल के दो जिलों मैनपुरी व फिरोजाबाद में मानदेय पर शिक्षक तैनात किए जाने के लिए साक्षात्कार हो चुके हैं।
आगरा में अगले हफ्ते में साक्षात्कार प्रस्तावित है। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में चार-चार शिक्षक मानदेय पर रखे जाने हैं।
