Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, October 17, 2021

बसपा नेता अनुपम दुबे की शिक्षक पत्नी पर निलंबन की कार्रवाई

 फर्रुखाबाद बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे की शिक्षक पत्नी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होने की चर्चा रही। बीएसए का सीयूजी नंबर बंद होने से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।


फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे की पत्नी मीनाक्षी मिश्रा संविलियन विद्यालय गाढ़ी खाना में प्रधानाध्यापक हैं। वह विद्यालय नहीं जा रही हैं। मेडिकल के लिए ऑफलाइन आवेदन किया था आवेदन को नगर शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने अस्वीकार कर दिया।


नगर शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन ही मान्य हो रहे हैं। मौनाक्षी मिश्रा ने मेडिकल के लिए ऑफलाइन आवेदन किया था। विद्यालय से अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई के लिए बीएसए को रिपोर्ट भेजी थी। प्रधानाध्यापक निलंबित हुई है, इसका आदेश अभी उनके पास नहीं आया है।


बीएसए लालजी यादव अवकाश पर है। निलंबित की पुष्टि के लिए उनके सीयूजी नंबर पर संपर्क किया, लेकिन फोन नॉट रिचेबल था।


इससे मीनाक्षी मिश्रा के निलंबन की पुष्टि नहीं हो पाई। । शनिवार को शिक्षकों में मीनाक्षी  मिश्रा के निलंबित होने की चर्चा होती रही।

बसपा नेता अनुपम दुबे की शिक्षक पत्नी पर निलंबन की कार्रवाई Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link