मैनपुरी। निजीकरण और नई पेंशन योजना के विरोध में शनिवार को अटेवा (ऑल टीचर्स एंड एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन) के पदाधिकारियों ने विभिन्न विभागों की संयुक्त जिला कार्य समिति के पदाधिकारियों से संपर्क किया। इस दौरान 22 अक्तूबर की पदयात्रा को सफल बनाने की अपील की गई।
• जिला संरक्षक आराध्य पांडेय और जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि पदयात्रा सरकार को चेतावनी है कि कर्मचारियों एवं देश हित में निजीकरण को समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल की जाए बताया कि यदि सरकार दोनों मांगो पर विचार नहीं करती तो 21 नवंबर को राजधानी लखनऊ में शंखनाद महारैली आयोजित की जाएगी। जिलाकार्य समिति के सह प्रभारी प्रवेंद्र कुमार और अटेवा जिला सहसंयोजक सुनील कुमार सिंह ने बताय कि यदि संस्थाएं ही नहीं रहेंगी तो कर्मचारी स्वतः ही समाप्त हो जाएंगे। लोकनिर्माण विभाग के संजीव वर्मा ने कहा कि पेंशन बहाली आंदोलन में प्रत्येक विभाग अटेवा के साथ है। जिला कोषागार के कर्मचारियों ने सुखवीर यादव के नेतृत्व में पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। मीडिया प्रभारी अभय प्रताप सिंह ने बताया अन्य विभागीय कर्मचारियों को पदयात्रा से जोड़ा जाएगा। जनसंपर्क में कन्हैयालाल जितेश गौरव, पवन यादव, रवि यादव, महेंद्र सिंह, भारत भूषण, पवन शाक्य, शिवशंकर सिंह मौजूद रहे।
इन्हें भी देखें:-
Primary ka master news, प्राइमरी का मास्टर करंट न्यूज़, यूपी बेसिक शिक्षा विभाग खबरें, updatemarts latest news, UPTET news, basic shiksha news,
