Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 7, 2021

आशा बहुओं को भी मिलेगा स्मार्ट फोन : योगी

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोरोना काल में आशा बहुओं ने ग्राउंड जीरो पर बहुत सराहनीय प्रेरणास्पद कार्य किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की तरह ही आशा बहुओं को भी स्मार्टफोन से लैस किया जाना जरूरी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि स्मार्टफोन क्रय करने की प्रक्रिया पूरी करते हुए फोन वितरण के भव्य समारोह आयोजन की तैयारी की जाए।


मुख्यमंत्री ने यह निर्देश कोविड-19 प्रबंधन के लिए गठित टीम- 9 की बैठक में बुधवार को दिए। उन्होंने जिलों के पुलिस अधिकारियों व डीएम को निर्देश दिए कि त्योहारों का समय प्रारंभ हो रहा है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पर्यावरण प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुधवार को 37 जिलों में एक भी एक्टिव केस नहीं है।

आशा बहुओं को भी मिलेगा स्मार्ट फोन : योगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link