Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 7, 2021

प्रधानाध्यापिका के साथ विद्यालय के अनुचर ने की अभद्रता, तहरीर पर पुलिस ने किया केस दर्ज

 बाराबंकी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुम्हरवा की प्रधानाध्यापिका ममता सिंह के साथ विद्यालय के अनुचर व उसके साथी ने अभद्रता की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुम्हरवा की प्रधानाध्यापिका ममता सिंह पत्नी भारत सिंह कमता चिनहट लखनऊ में रहती हैं। उन्होंने रामनगर पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि विद्यालय में तैनात अनुचर अंगद व उसका साथी लवकुश निवासीगण ग्राम केसरीपुर के द्वारा मंगलवार को छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा था। उन्होंने मना किया तो अंगद व लवकुश अभद्रता करते हुए मारपीट पर अमादा हो गए।

प्रधानाध्यापिका के साथ विद्यालय के अनुचर ने की अभद्रता, तहरीर पर पुलिस ने किया केस दर्ज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link